nature, environment, nature conservation, water conservation, land conservation, global environment, rivers, drought, desert, glacier, sea, sweet water, drinking water, wildlife conservation, bird conservation, mountain biodiversity, plantation, awareness, forest, pond, Environmentalists, Books on Environment, Articles on Environment, Research Papers on Environment.naturenews, prakritidarshannews
रंग भी तराशे गए होंगे कुछ कोरी आंखों से
झरोखे सच कहते हैं... मन में दबा हुआ सच उन्हें महल का दरबान बना देता है... । मन से जिस्म तक घूरती आंखें अक्सर झरोखे की तहजीब पर उंगली उठाती हैं... लेकिन झरोखा विचलित नहीं होता... वो शर्म ओढ़े खड़ा रहता है...। अक्सर हमने पुराने किलों में झरोखे देखें होंगे वे अब तक अपनी आचार संहिता में तैनात हैं। इतिहास गवाह है कि झरोखों से साजिशों ने भी झाका होगा और नेह के रंग भी तराशे गए होंगे कुछ कोरी आंखों से। कुछ रंग चेहरों के, कुछ विवशता की टूटन, कुछ हार का भय, बहुत सी जीत का उल्लास। झरोखों से पूछा जाता कि क्या कुछ कहना चाहते हैं इतिहास में अपनी मौजूदगी पर। मुझे यकीन है वे बहुत कुछ ऐसा कहते कि शब्द सूखी किताब के पन्नों में गहरे गढ़ जाते, मैं देखता हूं उन्हें अब भी, वे किसी आंख के करीब आते ही अपने आंसु अक्सर पोंछ लिया करते हैं, झरोखों को देखियेगा अबकी जाएंगे जब भी किसी पुराने से किले की टूटी से दीवारों की जब्त सी खिड़की में।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अरसा हो गया बारिश में नहाये हुए
उम्र तो उम्र होती है, क्या फर्क पड़ता है, छाता लेकर ही बारिश में निकला जाए जरुरी तो नहीं। कभी छाते के बिना और कभी छाता उल्टा लेकर भी निकलकर द...
-
सुबह कभी खेत में फसल के बीच क्यारियों में देखता हूँ तो तुम्हारी बातों के सौंधेपन के साथ जिंदगी का हरापन भी नज़र आ ही जाता है...। सोचता हूँ मु...
-
फ्रांस का अध्ययन है कि 2000 से 2020 के बीच ग्लेशियर के मेल्ट होने की स्पीड दोगुनी हो चुकी है ये उनका अपना अध्ययन है, क्या करेंगे ग्लेशियर। स...
-
लघुकथा अक्सर होता ये था कि पूरे साल में गर्मी का मौसम कब बीत जाता था पता ही नहीं चलता था क्योंकि घर के सामने रास्ते के दूसरी ओर नीम का घना व...
जी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (१३-०२-२०२१) को 'वक्त के निशाँ' (चर्चा अंक- ३९७६) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
--
अनीता सैनी
जी बहुत आभार...।
हटाएंबहुत खूब संदीप जी | झरोखों की ऐसी परिभाषा कौन दे सकता है |झरोखे किस मानसिकता के द्योतक हैं -- सही सही कहा नहीं जा सकता पर उनकी अपनी व्यथा जरुर है| झरोखे से जीवन की खुशियाँ ढूंढते विकल मन के सुखद अतीत और वर्तमान को आपने
जवाब देंहटाएंअपनी दृष्टि से देखा है |झरोखे किसी भी घुटन भरे जीवन के लिए प्राणवायु का प्रमुख द्वार होते हैं |
रेणु जी ये जो मन है ये हजारों लाखों योजन भागता है प्रतिदिन। बीच में बहुत कुछ मनन करता है, बतियाता है। झरोखे भी बात करते हैं और इस धरा का हर कण भी आपसे बात करता है बस आप उसके पास, उसके आसपास बैठ जाईये उसके होकर। कहेगा मन की और सुनेगा मन की...। आभारी हूं आपका।
हटाएंबेहतरीन प्रस्तुति ❗🙏❗
जवाब देंहटाएंआभारी हूं आपका।
हटाएंसुन्दर
जवाब देंहटाएंबहुत आभार आपका।
हटाएंसुंदर अभिव्यक्ति
जवाब देंहटाएंबहुत आभार आपका।
हटाएं"झरोखों से साजिशों ने भी झाका होगा और नेह के रंग भी तराशे गए होंगे कुछ कोरी आंखों से। कुछ रंग चेहरों के, कुछ विवशता की टूटन, कुछ हार का भय, बहुत सी जीत का उल्लास।"
जवाब देंहटाएंबहुत खूब,झरोखे के मनोभाव अगर होते तो शायद ऐसे ही होते,सादर नमन आपको
जी ये मन है और उसकी कायनात, विचार तो यहां केवल मन की परिभाषा भर हैं...। झरोखे मुझसे बतियाये तो मैंने लिख दिया...मन है और वह बहुत कुछ कहता है...। आभार कामिनी जी।
हटाएं